Coal Production में आत्मनिर्भर भारत की ताकत
The Strength of an 'Atmanirbhar Bharat' in Coal Production

दिल्ली/प्रतिनिधि : कोयला मंत्रालय के अनुसार, भारत ने एक बार फिर 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत बनाता है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब भारत ने यह महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल किया है। मंत्रालय का कहना है कि यह उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की तेजी से बढ़ती क्षमता और प्रमुख उद्योगों को बिना रुकावट ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सरकार द्वारा लागू की गई प्रोएक्टिव नीतियों, उत्पादन की कड़ी निगरानी और विभिन्न हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। मंत्रालय ने बताया कि एक स्थिर, पारदर्शी और परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम के जरिए देश में कोयले की भरोसेमंद उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर विकास को बल मिल रहा है।



