India Electricity Summit: नई ऊर्जा तकनीक का जलवा
New Energy Technologies Take Center Stage at India Electricity Summit

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में नवकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश के कई स्टार्टअप्स अपनी इनोवेटिव तकनीकों के साथ शामिल हुए हैं। इनमें पेरोव्स्काइट सोलर पैनल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक पारंपरिक सोलर पैनलों का एक प्रभावी और किफायती विकल्प साबित हो सकती है। पेरोव्स्काइट पैनल की खासियत यह है कि इसे सिर्फ छतों तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों पर भी आसानी से लगाया जा सकता है। यह न केवल लचीला है, बल्कि कम लागत में अधिक ऊर्जा उत्पादन की क्षमता भी रखता है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक आने वाले समय में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को तेजी से बढ़ावा देगी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है।



