Trending

VicePresident Visit: महाराष्ट्र दौरे पर उपराष्ट्रपति

Vice President on a Visit to Maharashtra

विशेष/प्रतिनिधि : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान मुंबई के लोक भवन में रतन टाटा महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि आज की वैश्विक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों में आधुनिक और वैज्ञानिक पाठ्यक्रम अपनाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा को औद्योगिक चुनौतियों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुशल मानव संसाधन जरूरी है। वहीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र को देश का ग्रोथ इंजन बताते हुए युवाओं को हर अवसर देने का भरोसा दिलाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker