Trending

Israel-Iran Tensions Escalate: ट्रंप की चेतावनी के बावजूद हमला

Israel-Iran Tensions Escalate: Attack Launched Despite Trump's Warning

विशेष/प्रतिनिधि : मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद इज़राइल ने ईरान के साउथ पारस गैस फील्ड पर नए हमले किए हैं। इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इसमें अमेरिका का कोई हाथ नहीं है और दावा किया कि ईरान की यूरेनियम संवर्धन व बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने ऊर्जा ढांचे पर हमलों को लेकर नाराज़गी जताई और कहा कि इससे वैश्विक ऊर्जा कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं ईरान ने पश्चिम एशियाई देशों से अमेरिकी सैन्य ठिकानों के उपयोग पर रोक लगाने की अपील की है।

इस बीच ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने पर सहमति जताई है। संकट के बीच अमेरिका ने ईरान से बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन फिलहाल सीजफायर से इनकार किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker