Trending

Government: तेल-गैस स्टॉक पर्याप्त,अफवाहों से बचें

Oil and Gas Stocks Ample; Avoid Rumors: Government

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित इंटर-मिनिस्ट्रियल बैठक में सरकार ने देश में पेट्रोलियम और LPG सप्लाई को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने का भरोसा दिलाया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू LPG उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले एक सप्ताह में 11,300 टन कमर्शियल LPG की सप्लाई की गई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में LPG की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है और ऑनलाइन बुकिंग दर 93 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं, विदेश मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अब तक करीब तीन लाख भारतीय सुरक्षित लौट चुके हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker