Trending

Bharat Innovates Deep-Tech प्री-समिट मुंबई में

‘Bharat Innovates Deep-Tech’ Pre-Summit Begins Today in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में आज से शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘भारत इनोवेट्स डीप-टेक प्री-समिट’ का आयोजन शुरू हो गया है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत को डीप-टेक नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस कार्यक्रम के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। मंत्रालय के अनुसार, देशभर से प्राप्त तीन हजार से अधिक आवेदनों में से चुने गए लगभग 137 डीप-टेक स्टार्टअप इस समिट में भाग ले रहे हैं। ये स्टार्टअप्स उन्नत कंप्यूटिंग, अंतरिक्ष, रक्षा समेत 13 महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।

इस सम्मेलन में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद और उद्यमी भी शामिल होंगे। यह आयोजन भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने और स्टार्टअप्स को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker