Trending

Dagdusheth Temple में गुढी पड़वा का भव्य उत्सव

Grand Gudi Padwa Celebrations at Dagdusheth Temple

पुणे/प्रतिनिधि : गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में विशेष रूप से गुड़ी स्थापित कर नववर्ष का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में गणेश नाम के जाप, आकर्षक फूलों की सजावट, रंगोली और बैंड की मंगल ध्वनियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सर्वजीवन गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा भव्य गुड़ी बनाई गई। इस मौके पर जोन 1 के डीसीपी कृषिकेश रावले ने आरती और गुड़ी पूजन किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही गणेश यज्ञ, अभिषेक और अन्य धार्मिक आयोजन भी संपन्न हुए। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में 19 से 23 मार्च तक आयोजित संगीत महोत्सव में शहरवासियों को मुफ्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker