
Mumbai:गिरगांव में दिखा महाराष्ट्र का चित्ररथ
Mumbai: Maharashtra's Winning Tableau on Display in Girgaon
मुंबई/प्रतिनिधि : गणतंत्र दिवस परेड में पहला स्थान हासिल करने वाला महाराष्ट्र राज्य का चित्ररथ अब मुंबई के गिरगांव में आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी को नागरिकों का जबरदस्त और उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है। यह चित्ररथ महाराष्ट्र की समृद्ध लोक संस्कृति, संत परंपरा, कला और पारंपरिक वैभव को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करता है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न कलाकारों, तकनीशियनों और विशेषज्ञों की मेहनत और रचनात्मकता इस चित्ररथ में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
इस प्रदर्शनी का आयोजन महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य संचालनालय द्वारा किया गया है। सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार और विभागीय सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। संचालनालय के निदेशक श्रीराम पांडे ने नागरिकों, विद्यार्थियों और पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है।



