Modi Cabinet के 54,000 करोड़ के बड़े फैसले
Modi Cabinet's Major Decisions Worth ₹54,000 Crore

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में करीब 54,000 करोड़ रुपये के चार महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। इनमें भारत इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट स्कीम के तहत 33,660 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है, जिसका उद्देश्य देशभर में वर्ल्ड-क्लास प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करना है। इससे मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
कपास किसानों को राहत देते हुए कैबिनेट ने सीज़न 2023-24 के लिए CCI को 1,718 करोड़ रुपये के MSP फंड को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही, 1,500 मेगावाट क्षमता वाले स्मॉल हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए 2,584 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई, जो 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक NH-927 के फोर-लेन हाईवे निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।



