Trending

Hindu Nava Varsh पर राम नगरी में भव्य आयोजन

Grand Celebrations in the City of Ram on Hindu New Year

आयोध्या/प्रतिनिधि : हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अयोध्या नगरी आज एक बार फिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आज विधिवत रूप से ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना की जाएगी, जिसे अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस विशेष आयोजन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह लगभग 11 बजे अयोध्या पहुंचकर मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना और यंत्र स्थापना समारोह में भाग लेंगी। इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से आए करीब सात हजार विशिष्ट अतिथि और श्रद्धालु शामिल होंगे।

पूरे अयोध्या शहर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और एकता का भी संदेश देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker