Modi-Kuwait Crown Prince Talks: क्षेत्रीय हालात पर चिंता
Modi-Kuwait Crown Prince Talks: Concern Over Regional Situation

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत कर उन्हें आने वाली ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात पर गंभीर चर्चा की और हालिया घटनाक्रम पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ किसी भी प्रकार के हमले की कड़ी निंदा दोहराई।
उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर कूटनीतिक संवाद जरूरी है।प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण के लिए कुवैती नेतृत्व के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद भी व्यक्त किया।



