Trending

Maharashtra में प्लास्टिक फूलों पर लगेगा बैन

Ban on Plastic Flowers in Maharashtra

मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पहले से लागू प्रतिबंध को और सख्ती से लागू करने की दिशा में सरकार अब प्लास्टिक के फूलों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्लास्टिक फूलों के बढ़ते उपयोग से फूल उत्पादक किसानों को नुकसान हो रहा है, जिसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नगर निगमों को ऐसे बाजारों व वेडिंग हॉल्स पर कार्रवाई का अधिकार दिया जाएगा, जो सजावट में प्लास्टिक फूलों का उपयोग करते हैं। इस मुद्दे पर अनिल परब ने वेडिंग हॉल्स को कुछ समय देने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 3,390 संस्थानों पर कार्रवाई कर 1.5 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker