Trending

Panvel : नारी शक्ति का भव्य सम्मान समारोह

Grand Felicitation Ceremony for 'Nari Shakti' (Women's Power) in Panvel

पनवेल/सान्वी देशपांडे : पनवेल में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु “सखी करतुराचा सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगरसेविका श्रीमती ममता प्रीतम म्हात्रे के मार्गदर्शन में जे एम म्हात्रे चैरिटेबल संगठन और गार्गिस ग्रुप के सहयोग से भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें उपमहापौर प्रमिला पाटिल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं—जैसे सफाई कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नर्स, शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ताओं—को सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से पारंपरिक व्यवसाय को संरक्षित रखने वाली वरिष्ठ महिलाओं और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सराहा गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, उद्योग और उत्पाद विपणन के अवसरों पर मार्गदर्शन भी दिया गया। अंत में लकी ड्रॉ और उपहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker