Trending

Lok Sabha: कोंकण रेलवे डबलिंग और BSNL 5G का ऐलान

Konkan Railway Doubling and BSNL 5G Announced in Lok Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। अश्विनी वैष्णव ने रवींद्र वायकर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कोंकण रेलवे के महत्वपूर्ण रूट्स पर डबलिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी संबंधित राज्यों की सहमति मिलने पर कोंकण रेलवे का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

वायकर ने इस रूट पर काम पूरा होने के बाद अतिरिक्त वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं शुरू करने की मांग रखी थी। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में जानकारी दी कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G सेवाएं जल्द शुरू होंगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार का BSNL के निजीकरण का कोई इरादा नहीं है। यह जवाब उन्होंने प्रणीति शिंदे के प्रश्न पर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker