
Trending
Maharashtra में बेमौसम बारिश और ओलों का अलर्ट
Alert for Unseasonal Rains and Hail in Maharashtra
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। गढ़चिरौली में तेज आंधी चल रही है, जबकि चंद्रपुर में रात से बेमौसम बारिश जारी है और यहां ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। परभणी, लातूर, सांगली, बीड और धाराशिव जिलों में भी ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, ज्वार और आम की फसलें प्रभावित हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 21 मार्च से मौसम के स्थिर होने की उम्मीद जताई गई है।



