Trending

Budget Session: आम-काजू किसानों को मिलेगी राहत

Budget Session: Relief for Mango and Cashew Farmers

मुंबई/प्रतिनिधि : कोंकण क्षेत्र में आम और काजू की फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए बजट सत्र समाप्त होने से पहले सदन में सहायता पैकेज की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले दी गई मदद का अध्ययन कर उसी आधार पर नई सहायता तय की जाएगी, ताकि किसानों को उचित लाभ मिल सके।

इसके साथ ही राज्य सरकार सुरक्षित और अपराध-मुक्त वातावरण बनाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने शहरों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए CCTV नेटवर्क को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने विधान भवन में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को भयमुक्त और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker