Trending

6G Technology: भारत ने 6G की दिशा में बढ़ाए कदम

6G Technology: India Takes Steps Towards 6G

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 6G स्टैंडर्डाइजेशन पर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 6G तकनीक भारत के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देगी और देश को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की ओर ले जाएगी।

इस वर्कशॉप का उद्देश्य भारत को 6G टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत भूमिका स्थापित करना है। कार्यक्रम में सरकार, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ एक साथ मिलकर 6G के लिए वैश्विक एक्शन प्लान पर चर्चा कर रहे हैं। भारत पहले ही 5G के सफल विस्तार के बाद अब 6G की तैयारी में जुट गया है, जिससे तेज़, सुरक्षित और अत्याधुनिक संचार व्यवस्था विकसित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker