Trending

Sambhaji Maharaj शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि

Tributes Paid on Sambhaji Maharaj's Martyrdom Day

नवी मुंबई/प्रतिनिधि : आज छत्रपति संभाजी महाराज के शहीदी दिवस के अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में शिवप्रेमियों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस दिन को स्वाभिमान, वीरता और बलिदान के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। संभाजी महाराज ने औरंगजेब जैसे शक्तिशाली मुगल शासक का डटकर सामना करते हुए हिंदू स्वराज्य की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। पुणे जिले के वधू तुलापुर स्थित उनकी समाधि पर आज विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं संरक्षक मंत्री सुनेत्रा पवार ने उपस्थित होकर संभाजी महाराज को नमन किया और उनके अद्वितीय साहस को याद किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवप्रेमी, नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में संभाजी महाराज के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker