India-Europe संग बढ़ाए रणनीतिक रिश्ते
India-Europe Strengthen Strategic Ties

दिल्ली/प्रतिनिधि : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हाल ही में जर्मनी, स्लोवाकिया, ग्रीस और नीदरलैंड के विदेश मंत्रियों से महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं, जिनमें द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। जर्मनी के विदेश मंत्री के साथ बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार के साथ विनिर्माण, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस के साथ बातचीत में राजनयिक उपस्थिति मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और व्यापार विस्तार पर सहमति बनी। इसके अलावा, नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए जयशंकर ने सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जल प्रबंधन और उन्नत तकनीकों में साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की। इन बैठकों से भारत-यूरोप संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।India-Europe Strengthen Strategic Ties



