Rabi Season 2026-27 से नई कमीशन दरें लागू
New Commission Rates to Take Effect from Rabi Season 2026-27

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने गेहूं और धान की सरकारी खरीद में लगे आढ़तियों और सहकारी समितियों के कमीशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह संशोधित दरें रबी विपणन सीजन 2026-27 से लागू होंगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में गेहूं खरीद पर आढ़तियों का कमीशन 46 रुपये से बढ़ाकर 50.75 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि राजस्थान में यह 41.40 रुपये से बढ़कर 45.67 रुपये होगा। धान खरीद पर कमीशन 45.88 रुपये से बढ़कर 50.61 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।
वहीं, सहकारी समितियों के लिए गेहूं पर कमीशन 27 रुपये से बढ़कर 29.79 रुपये और धान पर 32 रुपये से बढ़कर 35.30 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से खरीद प्रणाली अधिक प्रभावी होगी और संबंधित एजेंसियों को बेहतर सहयोग मिलेगा।



