Lok Sabha: आज रेल बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा
Discussion on Demands for Grants for Rail Budget in Lok Sabha Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र के तहत आज लोकसभा और राज्यसभा में वित्तीय मामलों को लेकर महत्वपूर्ण कार्यवाही होगी। लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा। इस चर्चा में सांसद रेलवे के बजट, विकास योजनाओं, नई परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर भी लोकसभा में चर्चा निर्धारित है। इस दौरान किसानों के हित, कृषि योजनाओं, सब्सिडी और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर बहस होने की संभावना है।
वहीं राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर विचार किया जाएगा। इस विधेयक के माध्यम से सरकार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न सेवाओं और योजनाओं के लिए संचित निधि से खर्च की गई राशि के विनियोग को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। संसद की इन चर्चाओं को आगामी वित्तीय नीतियों और सरकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



