RajyaSabha Elections: विधायकों के वोट से होगा फैसला
Rajya Sabha Elections: Fate to be Decided by Legislators' Votes

दिल्ली/प्रतिनिधी : आज देश की राजनीति में एक अहम दिन है, क्योंकि 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन सीटों पर चुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि वर्तमान सांसदों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त होने जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से प्रारंभ होगी। हालांकि इन 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शेष सीटों पर आज मतदान के जरिए फैसला होगा कि राज्यसभा में किस दल की ताकत बढ़ेगी।
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आम चुनावों से अलग होती है। इसमें आम जनता सीधे मतदान नहीं करती, बल्कि जनता द्वारा चुने गए विधायक अपने वोट के माध्यम से राज्यसभा सांसदों का चुनाव करते हैं। इसलिए इन चुनावों को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे संसद के उच्च सदन में दलों की शक्ति संतुलन तय होता है।



