Trending

Election Commission ने घोषित किया उपचुनाव कार्यक्रम

Election Commission Announces Schedule for By-elections

दिल्ली/प्रतिनिधी : निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इन सीटों में गोवा की पोंडा, गुजरात की उमरेठ, कर्नाटक की बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती, नागालैंड की कोरिडांग तथा त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा सीट शामिल हैं।

नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की सीटों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 17 मार्च को जारी की जाएगी और इन सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की सीटों के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी तथा 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सीटों की मतगणना 4 मई को की जाएगी।महाराष्ट्र में बारामती विधानसभा सीट 28 जनवरी को हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जबकि अहिल्यानगर जिले की राहुरी सीट भाजपा विधायक शिवाजीराव कार्डिले के निधन के बाद खाली हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker