West Asia Crisis: भारत ने बढ़ाया कूटनीतिक संपर्क
West Asia Crisis: India Steps Up Diplomatic Engagement

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कूटनीतिक पहल करते हुए सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों से अहम बातचीत की। जयशंकर ने कल रात सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल-नाहयान से फोन पर चर्चा की।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि इस बातचीत में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े ताजा घटनाक्रम और क्षेत्रीय स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बातचीत के दौरान क्षेत्र में शांति, स्थिरता और कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। भारत लंबे समय से पश्चिम एशिया में शांति और संवाद का समर्थन करता रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए भारत लगातार क्षेत्रीय देशों के साथ संपर्क बनाए हुए है ताकि स्थिति को समझा जा सके और स्थिरता बनाए रखने में सहयोग दिया जा सके।



