
JNPT की Marks कंपनी में कामगारों को वेतन वृद्धि
Marks Company Workers Get ₹18,000 Salary Increase
नवी मुंबई/ प्रतिनिधिः राष्ट्रीय कामगार नेता एवं INTUC के राष्ट्रीय सचिव महेंद्रजी घरत के नेतृत्व मे काम कर रही न्यू मॅरीटाईम एंड जनरल कामगार संघटना के माध्यम से हर साल १८ से २० समझौता करार किए जाते हैं. इस साल तीसरे महीने में तीसरा बड़ा करार हुआ है. इंटक की पहल पर जेएनपीटी की मर्क्स कंपनी ने कामगारों के वेतन में 18000 की बढ़ोत्री की है. नए वेतमान के मुताबिक अब मर्क्स कामगारों को बोनस में हरसाल २००० से २७५० रुपयों की बढोत्री, LTA – ११,००० रुपये और मेडिक्लेम की राशि को ३ से ५ लाख करने का प्रावधान किया गया है. यह करार होने के कारण कामगार वर्ग में खुशी का माहौल है.
इस अवसर पर न्यू मॅरीटाईम एंड जनरल कामगार संघटना अध्यक्ष महेंद्रजी घरत, कार्याध्यक्ष – पि.के. रमण, जनरल सेक्रेटरी वैभव पाटील तथा व्यवस्थापन की तरफसे एच आर हेड योगेश ठाकूर, फ्युचर्झ स्टफिंग के COO चिराग जागड तथा कामगार प्रतिनिधी प्रशांत पाटील, मेघनाथ ठाकूर आदि उपस्थित थे.



