Trending

Gas कालाबाजारी रोकने निगरानी समिति

Special Center Established to Curb Black Marketing

दिल्ली/प्रतिनिधि : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा है कि देश में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और फिलहाल इन ईंधनों के आयात की कोई आवश्यकता नहीं है। वह आज विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों की संयुक्त इंटर-मिनिस्ट्रियल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि देश में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को सुचारू और आसान बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या आशंकाओं से घबराएं नहीं और एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में अनावश्यक जल्दबाज़ी न करें।

सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत में एलपीजी का आयात मुख्य रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होता है। ऐसे में जहां संभव हो, लोग एलपीजी की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने पर विचार करें। सरकार ने सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए एक विशेष शिकायत केंद्र भी स्थापित किया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को भी सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker