Trending

Rescue : जु्न्नर में 20 तेंदुए शेल्टर में शिफ्ट

Leopard Rescue Operation: 20 Shifted to Leopard Shelter

जुन्नार/प्रतिनिधि : भीषण गर्मी के कारण पिंजरों में बंद तेंदुओं की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। अत्यधिक तापमान, पिंजरों की गर्मी और आसपास की बदबू के कारण तेंदुए गंभीर रूप से परेशान थे। कई तेंदुए घायल हो रहे थे और कुछ की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वे मौत के करीब पहुंच गए थे। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए तेंदुओं के पुनर्वास के लिए जीवदया फाउंडेशन ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से संपर्क किया।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद तुरंत कार्रवाई की। सब-कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट धर्मवीर साल्विट्ठल ने बताया कि राहत के तौर पर 20 तेंदुओं को महाराष्ट्र के जुन्नार स्थित लेपर्ड शेल्टर सेंटर में स्थानांतरित किया गया है, जहां उनके लिए बेहतर देखभाल और अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इसके अलावा एक स्वस्थ तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि बाकी तेंदुओं की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि उन्हें सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker