Trending

Maharashtra: यशवंतराव चव्हाण को भावपूर्ण नमन

A Heartfelt Tribute to Yashwantrao Chavan in Karad

कराड/प्रतिनिधि : आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता और राज्य के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण की 113वीं जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने कराड स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चव्हाण के विचारों और कार्यों को याद किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर संतोष पाटिल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशनी नागराजन, पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी, पूर्व विधायक बालासाहेब पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण का समाधि स्थल हमेशा से शक्ति और प्रेरणा का स्थान रहा है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 2 फरवरी को भी उन्होंने यहां आकर श्रद्धांजलि दी थी। जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘शब्द सुरांची भावपूर्ण आदरांजलि’ में सुनेत्रा पवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां संगीत के माध्यम से यशवंतराव चव्हाण के विचारों और योगदान को याद किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker