Iran’s Three Conditions: तभी रुकेगी जंग
Iran’s Three Conditions: The War Will End Only Then

विशेष/प्रतिनिधि : ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल का संयुक्त सैन्य अभियान अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है। इस बीच ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें सामने रखी हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पज़ाखशान ने कहा कि ईरान शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन संघर्ष तभी खत्म होगा जब अमेरिका और इज़राइल उसकी शर्तों को स्वीकार करेंगे। इन शर्तों में ईरान के अधिकारों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई और भविष्य में किसी भी सैन्य हमले से सुरक्षा की ठोस गारंटी शामिल है।
इसी बीच ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री माज़ेह तख्त रवांची ने कहा कि ईरान ने कुछ देशों के जहाजों को महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जो देश ईरान पर हमले में शामिल हैं या अमेरिका के साथ सैन्य सहयोग कर रहे हैं, उन्हें इस मार्ग का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्थिति को लेकर पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है।



