
LPG Shortage: महाराष्ट्र में कांग्रेस का आंदोलन
Congress Agitation Over LPG Shortage in Maharashtra
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र की राजनीति में LPG की कमी और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि राज्य में LPG की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है और राज्यभर में तालुका स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके।
वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रस्ताव पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में समानता लाना और सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू करना है। भातखलकर ने यह भी बताया कि राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में एंटी-कन्वर्जन बिल भी पेश करने की तैयारी कर रही है।



