Tamil Nadu: ₹5650 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
Projects worth ₹5,650 crore launched in Tamil Nadu

विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ रहा है, लेकिन भारत की नीति “देश पहले” के सिद्धांत पर आधारित रहेगी। वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत इस ऊर्जा संकट से सफलतापूर्वक निपट लेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की गलत जानकारी न फैलाएं।
मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के लिए तमिलनाडु का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है और केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में राज्य को लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का फंड दिया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 5,650 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने पांच नई रेलवे ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई, जिनमें दो अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही BPCL के गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 89 सड़कों का भी उद्घाटन किया।



