
Maharashtra: 44,000 crores का निवेश समझौता
Investment agreements worth 44,000 crore rupees in Maharashtra
मंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कल मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आठ प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य में कुल 44,710 करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है। सरकार के अनुसार, इस निवेश से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और 7,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इन उद्योगों को मुख्य रूप से मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में स्थापित किया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद सिस्टम विकसित किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योगों को आवश्यक सभी सुविधाएं और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि परियोजनाएं तेजी से शुरू हो सकें। सरकार का मानना है कि यह निवेश महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।



