Trending

Mumbai-Pune एक्सप्रेसवे के विकल्प पर सरकार की मुहर

Government approves alternative to Mumbai-Pune Expressway

मंबई/प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य की इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक में कई बड़े सड़क और निर्माण परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। बैठक में सुनेत्रा पवार, शिवेंद्रसिंह राजे भोसले समेत वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे के विकल्प के रूप में प्रस्तावित नए नेरल–शिरुर हाईवे सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई और उन्हें आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नागपुर में बन रहे नए विधान भवन के मुख्य कॉम्प्लेक्स और प्रशासनिक भवन का काम तय समय सीमा, यानी वर्ष 2028 तक पूरा करने के लिए अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक में अलीबाग–विरार हाईवे, Atal Setu से जुड़े कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, मुंबई–गोवा हाईवे तथा पुणे–शिरुर सिक्स-लेन एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण, मंजूरी प्रक्रिया और फंडिंग व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker