
Maharashtra: 17,742 ST ड्राइवर-कंडक्टर की भर्ती
Recruitment of 17,742 ST Drivers and Conductors Proposed in Maharashtra
मंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र विधानसभा परिषद में सरकार ने परिवहन, श्रम और ऊर्जा से जुड़े कई अहम ऐलान किए। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक ने बताया कि राज्य परिवहन निगम (ST) में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 17,742 ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही हर साल करीब पांच हजार नई बसें खरीदी जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवा मिल सके।
लेबर मिनिस्टर आकाश फुंडकर ने कहा कि गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार के सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत नेशनल सिक्योरिटी बोर्ड बनाया जाएगा। इस बोर्ड के माध्यम से इन वर्कर्स का पंजीकरण किया जाएगा और उनके लिए अलग-अलग वेलफेयर स्कीम लागू की जाएंगी। इसी दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डिकर ने बताया कि बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सिन्नर पावर प्रोजेक्ट अहम साबित होगा। अगले छह से आठ महीनों में इसकी दो यूनिट शुरू होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।



