
Maharashtra Assembly : गैस सिलेंडर कमी पर चर्चा
Maharashtra Assembly Discusses Gas Cylinder Shortage
मंबई/प्रतिनिधि : राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से उत्पन्न हालात को लेकर विधानसभा में चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का सुझाव दिया। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कार्यवाही शुरू होते ही गैस संकट का मुद्दा उठाते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।
प्रश्नकाल के दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि राज्य के 1 करोड़ 71 लाख किसानों में से 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार किसानों के किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। इन कार्डों का प्रिंटेड वितरण नहीं किया गया है और अब तक किसी तरह की शिकायत भी सामने नहीं आई है। यदि बोगस रजिस्ट्रेशन की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी। कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में फिलहाल उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और 39 लाख 79 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की कि भूमिहीन खेतिहर मजदूरों और पूर्व सैनिकों को दी गई क्लास-II जमीन को क्लास-I में बदलने के लिए अगले महीने के अंत तक नीति घोषित की जाएगी।



