Lok Sabha:स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
Lok Sabha: No-confidence motion against Speaker rejected

दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए नो-कॉन्फिडेंस मोशन को लंबी चर्चा के बाद वॉयस वोट से खारिज कर दिया गया। करीब तेरह घंटे चली बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मोशन का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि लोकसभा स्पीकर किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे सदन के नेता होते हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार स्पीकर के फैसले अंतिम होते हैं और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे संसद की गरिमा को ठेस पहुंचती है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को सदन में पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। इस पर अमित शाह ने कहा कि समय का निर्धारण पार्टियां खुद करती हैं और कांग्रेस को इस लोकसभा में 157 घंटे से अधिक समय दिया गया है। उन्होंने राहुल गांधी से यह बताने को कहा कि उन्होंने उसमें कितना समय इस्तेमाल किया। बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अंततः सदन ने वॉयस वोट से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।



