Trending

Budget Session: लोकसभा में बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू

The second phase of the Budget Session begins in the Lok Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है, जिसमें दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विधायी और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा होनी है। लोकसभा में आज रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली अनुदान मांगों (Demands for Grants) पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2026 के लिए एप्रोप्रिएशन बिल पेश करेंगी, जिसके माध्यम से सरकार को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के खर्च के लिए संसद की मंजूरी प्राप्त होगी।

सदन में वर्ष 2025-26 के लिए अतिरिक्त अनुदान मांगों (Supplementary Demands for Grants) को भी चर्चा और मतदान के लिए रखा जाएगा। इन मांगों के जरिए सरकार वित्तीय वर्ष के दौरान अतिरिक्त खर्चों के लिए संसदीय स्वीकृति लेती है।
वहीं राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर शुरू हुई चर्चा आज भी जारी रहेगी। इस चर्चा में विभिन्न योजनाओं, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और विकास कार्यक्रमों की प्रगति पर सांसद अपनी राय रखेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker