Trending

Panvel : पनवेल में 36 घंटे का पानी शटडाउन

36-Hour Water Shutdown in Panvel

पनवेल/तुषार पाटील : पनवेल और आसपास के इलाकों में गुरुवार 12 मार्च सुबह 9 बजे से शुक्रवार 13 मार्च रात 9 बजे तक 36 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) द्वारा न्हावा शेवा सब-रीजनल पानी सप्लाई योजना के तहत पाइपलाइन मरम्मत और नई पाइपलाइन शुरू करने का काम किया जाएगा।

इस दौरान भोकरपाड़ा जल शुद्धिकरण केंद्र में बिजली और संरचनात्मक मरम्मत भी की जाएगी। साथ ही फेज-3 के तहत बिछाई गई नई पाइपलाइन को चालू किया जाएगा। इस काम के कारण पनवेल शहर, सिडको की कॉलोनियां और आसपास के कई गांवों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। कलंबोली, न्यू पनवेल, पनवेल सिटी, खंडेश्वर, करंजडे और नवाडे सहित कई क्षेत्रों में इसका असर पड़ेगा। वहीं करंजडे, डेरीवली, वडघर, विचुंबे, उसरली, बेलावली-बारडोली और नंदगांव-कुडावे गांवों में भी पानी नहीं मिलेगा। प्रशासन ने नागरिकों से पहले से पानी स्टोर करने और पानी का उपयोग सावधानी से करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker