Trending

NMMC बजट पेश करने की 31 साल पुरानी परंपरा खत्म

31-Year-Old Tradition of Presenting the NMMC Budget Ends

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) में इस वर्ष बजट पेश करने की 31 साल पुरानी परंपरा टूटने जा रही है। अब तक नगर आयुक्त स्टैंडिंग कमेटी के सामने बजट पेश करते थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाती थी।इस बार नगर आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे स्टैंडिंग कमेटी में बजट पेश करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनरल असेंबली में प्रस्ताव पास कर यह तय किया है कि जब तक बजट जनरल असेंबली में पेश नहीं हो जाता, तब तक उस पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की जाएगी।

नवी मुंबई मनपा का बजट सामान्यतः फरवरी में पेश होता है, लेकिन इस वर्ष चुनाव के कारण इसमें लगभग एक महीने की देरी हुई है। चर्चा के बाद स्टैंडिंग कमेटी बजट को अंतिम मंजूरी के लिए जनरल असेंबली में भेजेगी। जनरल असेंबली में प्रस्तुति के बाद ही बजट के आंकड़े और प्रावधान नागरिकों के सामने आएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker