
Maharashtra: LPG को लेकर घबराहट, लोग कर रहे स्टॉक
Panic Over LPG in Maharashtra, people stocking up
मुंबई/प्रतिनिधि : ईरान पर इज़राइल-अमेरिका के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। मिडिल ईस्ट से एनर्जी सप्लाई प्रभावित होने के कारण महाराष्ट्र के कई शहरों में LPG गैस की सप्लाई चेन बाधित हो गई है। मुंबई, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और नासिक जैसे शहरों में गैस की कमी की आशंका से लोगों में घबराहट का माहौल है।
रत्नागिरी में गैस की कमी के डर से जलाने की लकड़ी की मांग तेजी से बढ़ गई है। आरा मिलों में लकड़ी चार रुपये प्रति किलो और बुरादा तीन रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बेकरी और होटल संचालक बड़ी मात्रा में लकड़ी खरीद रहे हैं, जिससे कीमत बढ़ने की संभावना है। ठाणे में भी गैस के विकल्प के तौर पर कोयले की मांग बढ़ गई है और कोयला लगभग 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं सोलापुर के रामवाड़ी इलाके में गैस एजेंसी पर सिलेंडर खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल गैस की उपलब्धता बनी हुई है।



