Trending

West Asia tensions: LPG महंगी, सप्लाई पर खतरा

Impact of West Asia Tensions: LPG prices rise, Supply Threatened

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। तेल, LPG और LNG भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं, जिनमें से बड़ी मात्रा आयात के जरिए पूरी की जाती है। भारत की लगभग 60 प्रतिशत LPG और आधे से अधिक LNG की जरूरत आयात से पूरी होती है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है।

7 मार्च को बढ़ते तनाव के बीच घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर का दाम 913 रुपये हो गया, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,883 रुपये तक पहुंच गई।महाराष्ट्र में मुंबई में घरेलू LPG सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 1,836 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीज़ल 92.15 रुपये प्रति लीटर है। संभावित कमी को देखते हुए सरकार ने ESMA लागू कर रिफाइनरी कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने और घरेलू सिलेंडर को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अब नया गैस सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker