Trending

Cabinet Approval: 8.8 लाख करोड़ की 6 योजनाएं पास

Major Cabinet Approval: 6 Projects Worth ₹8.8 Lakh Crore Passed

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए करीब 8 लाख 80 हजार करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं पर मुहर लगा दी। इन फैसलों में सबसे अहम जल जीवन मिशन 2.0 को आगे बढ़ाने का निर्णय है। सरकार ने इस योजना के विस्तार के लिए करीब 8 लाख 70 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक देश के लगभग 13 करोड़ परिवारों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है और सरकार इसे और अधिक घरों तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने का भी फैसला किया है। मदुरै एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से विदेशी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही स्थानीय व्यापार और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।इसके अलावा सांतरागाछी-खड़गपुर और सैंथिया-पाकुर रेलवे मार्ग के बीच चौथी लाइन बिछाने की परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इस पर अगले 5 वर्षों में 2,905 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker