Trending

Women Employees: ‘कम अर्ली, गो अर्ली’ सुविधा लागू

Relief for Women Employees: 'Come Early, Go Early' Facility Implemented

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन की महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य की डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार ने विधान परिषद में ‘कम अर्ली, गो अर्ली’ सुविधा की घोषणा की है। इस फैसले के तहत महिला कर्मचारी सुबह 9:15 से 10:45 बजे के बीच अपने कार्यालय पहुंच सकती हैं और जितनी जल्दी वे काम शुरू करेंगी, उतने ही समय पहले शाम को कार्यालय से निकलने की अनुमति होगी।

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से रश ऑवर में होने वाली भीड़ और असुविधा से महिलाओं को राहत मिलेगी और कार्यस्थल पर उनकी सुविधा बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुई विशेष चर्चा का जवाब देते हुए सुनेत्रा पवार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के विकास, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में चौथी महिला नीति लागू की जा चुकी है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित की गई है। साथ ही महिला कर्मचारियों को 180 दिन की मातृत्व अवकाश और जरूरत पड़ने पर एक वर्ष तक हाफ-पे लीव की सुविधा भी दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker