Trending

Jal Jeevan Mission 2.0: कैबिनेट ने दी मंजूरी

Cabinet approves Jal Jeevan Mission 2.0

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने देश में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी दे दी है। यह फैसला आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के विस्तार को स्वीकृति दी है, जिससे देश के ग्रामीण इलाकों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की सुविधा को अधिक व्यापक बनाना है। इसके साथ ही कैबिनेट ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में कुल छह अहम फैसले लिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker