Trending

Maharashtra: 5,500 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

Maharashtra: 5,500 Assistant Professor Recruitment Approved

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र विधान परिषद के प्रश्नकाल में राज्य सरकार ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि राज्य के नॉन-गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 11,918 पद खाली हैं, जिनमें से करीब 5,500 पद भरने की मंजूरी दी जा चुकी है।

कृषि मंत्री संजय सावकरे ने बताया कि केंद्र सरकार की प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड योजना के तहत NAFED और NCCF ने किसानों से करीब 2.77 लाख मीट्रिक टन प्याज़ खरीदा है, जिसे दिल्ली, असम समेत अन्य राज्यों में भेजा गया। साथ ही किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए पाशा पटेल की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। वहीं, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री पंकज भोयर ने कहा कि शिक्षकों को भी पुलिस विभाग की तरह कैशलेस स्वास्थ्य सेवा देने की मांग पर सरकार विचार करेगी। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने के लिए 11 जिलों में नए अपर जिला कलेक्टर कार्यालय खोले जाएंगे, जिनके लिए 143 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker