Trending

Sunetra Pawar: ‘शक्ति एक्ट’ जल्द लाने की तैयारी

Preparations to introduce the 'Shakti Act' soon: Sunetra Pawar

मुंबई/प्रतिनिधि : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य विधानसभा के बजट सत्र में डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं और पहलों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही ‘शक्ति एक्ट’ को पारित करने का प्रयास कर रही है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। इनमें ‘लड़की बहिन’, ‘नमो महिला सशक्तिकरण’, ‘लेक लड़की’, ‘अन्नपूर्णा’ और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं प्रमुख हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

सुनेत्रा पवार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए उम्मेद मॉल, उम्मेद मार्ट और महालक्ष्मी सरस जैसी पहलें शुरू की गई हैं। इसके अलावा इन उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी मांग बढ़े और महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker