Trending

New Governor: महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने जिष्णु देव वर्मा

Jishnu Dev Varma sworn in as Governor of Maharashtra

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र को नया राज्यपाल मिल गया है। जिष्णु देव वर्मा ने आज राजभवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। शपथ के साथ ही जिष्णु देव वर्मा ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल ली।

जिष्णु देव वर्मा को प्रशासन और राजनीति का लंबा अनुभव है। इससे पहले वे तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे त्रिपुरा राज्य के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, जहां उन्होंने ऊर्जा और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। जिष्णु देव वर्मा मूल रूप से त्रिपुरा के रहने वाले हैं और उनका संबंध वहां के शाही परिवार से भी बताया जाता है। उनके अनुभव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उनके कार्यकाल में महाराष्ट्र में प्रशासनिक और विकास से जुड़े कार्यों को नई गति मिल सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker