NMMC ‘अभय योजना’, टैक्स डिफॉल्टर्स को बड़ी राहत
NMMC's 'Abhay Yojana', a Major Relief for Tax Defaulters

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को बढ़ावा देने के लिए ‘अभय योजना’ लागू की है। यह योजना 10 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से 31 मार्च 2026 की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत जिन प्रॉपर्टी मालिकों पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, यदि वे इस अवधि में पूरा बकाया एकमुश्त जमा करते हैं तो उन्हें लेट पेनल्टी पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया टैक्स समय पर भरें। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स शहर के विकास का एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है, जिससे सड़क, पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी नागरिक सुविधाओं का संचालन किया जाता है। मनपा के टैक्सेशन और कलेक्शन विभाग ने बताया कि यह योजना रिहायशी, व्यावसायिक, औद्योगिक और खाली संपत्तियों पर लागू होगी। नागरिक 31 मार्च 2026 से पहले बकाया भुगतान कर छूट का लाभ ले सकते हैं।



