Trending

Navi Mumbai: पाम बीच रोड पर बनेगा नया अंडरपास

A New Underpass Will Be Built on Palm Beach Road in Sanpada

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ने सानपाड़ा सेक्टर-19 में पाम बीच रोड के पास अंडरपास बनाने की योजना शुरू की है। केसर सॉलिटेयर बिल्डिंग के नज़दीक बनने वाला यह अंडरपास सानपाड़ा और जुईनगर के नागरिकों को शहर से बाहर निकलते समय होने वाले ट्रैफिक जाम से राहत देगा।

फिलहाल पाम बीच रोड से सानपाड़ा में प्रवेश का मुख्य रास्ता मोराज सर्कल के पास है, जिससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेएनपीटी विस्तार और प्रस्तावित तीसरे मुंबई शहर को देखते हुए आने वाले समय में ट्रैफिक और बढ़ने की संभावना है। प्रोजेक्ट क्षेत्र में मौजूद 808 पेड़ों में से 368 पेड़ों को यथास्थान सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि 329 पेड़ों को वैज्ञानिक तरीके से दूसरी जगह लगाया जाएगा। केवल 111 पेड़ हटाने की आवश्यकता पड़ेगी। नगर निगम का कहना है कि विकास कार्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखते हुए यह प्रोजेक्ट नागरिकों का समय और ईंधन दोनों बचाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker