Trending

Iran-Israel Clash: दोहा में फंसे भारतीयों की वापसी

Iran-Israel Clash: Indians Stranded in Doha Return

विशेष/प्रतिनिधि : कतर की राजधानी दोहा में फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। कतर स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार पिछले तीन दिनों में लगभग 1,000 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज़ की उड़ानों के माध्यम से भारत लौट चुके हैं। ये वे यात्री थे जो ट्रांज़िट या शॉर्ट-टर्म विज़िट के लिए कतर पहुंचे थे और विभिन्न कारणों से दोहा में फंस गए थे।

दूतावास ने बताया कि इनमें से 300 से अधिक यात्रियों ने बुधवार को दोहा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से यात्रा की। इसके अलावा कतर एयरवेज़ आज दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए तीन विशेष उड़ानें संचालित करेगा, जिससे अन्य फंसे हुए भारतीयों को भी जल्द स्वदेश लौटने का अवसर मिलेगा।भारतीय दूतावास ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष उड़ानों का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए एयरलाइन से लगातार संपर्क बनाए रखें। दूतावास सऊदी अरब का वीज़ा चाहने वाले यात्रियों के मामलों पर भी नजर रखे हुए है। साथ ही भारतीय समुदाय से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker